बीपीएससी परीक्षा:दो मिनट लेट पहुंचे तो केंद्र में नहीं मिली एंट्री, किया हं’गामा

मुजफ्फरपुर। सहायक अंकेक्षण अधिकारी के पदों पर नियुक्ति के लिए बीपीएससी की ओर से आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में एंट्री नहीं मिलने पर शनिवार को मारवाड़ी प्लस टू स्कूल केंद्र पर परीक्षार्थियों ने ज’मकर हं’गामा किया। परीक्षार्थियों का कहना था कि महज दो मिनट देरी से वे केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं कराया गया।

परीक्षा में एंट्री नहीं देने पर मारवाड़ी हाई स्कूल केंद्र पर हंगामा करते अभ्यर्थी। - Dainik Bhaskarदो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों को जब एंट्री नहीं दी गई तो वे आ’क्रोशित होकर ना’रेबाजी करने लगे। पहले उन्होंने पुलिसकर्मियों से गु’हार लगाई। फिर भी एंट्री नहीं मिलने पर ना’रेबाजी करने लगे। अभ्यर्थी शिवांजलि कुमारी ने बताया कि 11 बजकर 2 मिनट पर वह केंद्र तक पहुंच गई थी। लेकिन, गेट बंद कर एंट्री रो’क दी गई थी।

जब उसने परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश की अनुमति मांगी, तो पुलिस ने रो’क दिया। कई बार अ’नुरोध करने के बाद उसे भी एंट्री नहीं मिली। बदले में पुलिस ने उसे गाड़ी के भीतर बंद कर दिया। बाकी अभ्यर्थी लगातार ना’रेबाजी करते रहे।

मोतिहारी से पहुंचे अभ्यर्थी राकेश कुमार ने कहा कि सड़क दु’र्घटना के कारण जा’म लगा हुआ था जिस कारण केंद्र तक पहुंचने में दो मिनट की देरी हो गई थी। पुलिस को टिकट भी दिखाया। बाद में पुलिस ने सभी को बाहर निकाल दिया।

जिले में 8 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा दोपहर 12 से दोपहर बाद 2 बजे तक हुई। परीक्षार्थी अंकिता ने बताया कि परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में होगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा और आखिर में साक्षात्कार होना है।

प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन से 150 अंकों के ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे गए थे। इसमें सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.