श्रीकांत त्यागी के परिजनों के साथ यूपी सरकार का पक्षपातपूर्ण रवैया ने समाज को किया एकजुट : आशुतोष कुमार

नोएडा : श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और उनके बच्चों के साथ यूपी सरकार के द्वारा हुए दुर्व्यवहार और पक्षपातपूर्ण रवैया के खिलाफ रविवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में हजारों की संख्या में त्यागी भूमिहार समाज के लोग एकत्रित हुए।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संस्थापक आशुतोष कुमार का त्यागी भूमिहार समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से त्यागी भूमिहार समाज के आए हजारों लोगों ने बढ़चढ़ कर शामिल हुए।

इस मौके पर भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संस्थापक आशुतोष कुमार ने भूमिहार ब्राह्मण समाज को संबोधित कर उत्तरप्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा की आपने श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और उनके बच्चों पर अत्याचार कर हमारे समाज को एकजुट कर दिया।

साथ ही आशुतोष कुमार ने उत्तरप्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अब हम आपकी बंधुआ मजदूरी नहीं करेंगे।

अब हम अपने अधिकारों के लिए आपसे लड़ेंगे। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के तरफ इशारा करते हुए कहा की आप हमारे समाज से हैं हमारा समाज आपसे नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading