खगड़िया : ड्यूटी के दौरान दो चौकीदार को मा’री गो’ली, एक की मौ’त

खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के दो चौकीदार को डयूटी के दौरान अपराधियों ने मारी गोली । सदर अस्पताल के चिकित्सक ने जख्मी चौकीदार को प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर डीएसपी व अन्य अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की।

ड्यूटी के दौरान अपराधियों ने मारी गोली, दो माह में दूसरी बार पुलिस पर हमला  | Two watchmen shot in Khagaria, one dead, Criminals shot in the line of  duty, attacked the

मिली जानकारी के अनुसार अलौली थाना क्षेत्र के हथवन पंचायत के बंधेर बांध पीपल पेड़ के पास दो चौकीदार को अपराधियों ने गोली मार दी। दोनों चौकीदार ड्यूटी पर तैनात थे। घटना रविवार की देर रात की है। गोली की आवाज सुनकर जब ग्रामीण जमा हुए तो वहां से अपराधी बाइक छोड़ जान बचाकर भाग गया।

घटना स्थल से अपराधियों की बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जब्त बाइक से घटना में संलिप्त लोगों की पहचान हो सकती है। अलौली थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर ग्रामीणों की सजगता से अपराधी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार हथवन निवासी चौकीदार 50 वर्षीय श्याम साह को एक गोली पांव तथा दूसरी गोली सीने के पास पंजरे में लगी है।

जबकि हथवन निवासी चौकीदार 45 वर्षीय जयनारायण पासवान को अपराधियों ने सीने में गोली लगी थी जिसकी इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि श्याम साह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर एसडीपीओ सुमित कुमार, थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुँचे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading