समस्तीपुर में अ’पराधियों ने किराना व्य’वसायी के घर की फा’यरिंग:बाल-बाल बचे लोग

समस्तीपुर में रविवार की रात अपराधियों ने किराना व्यवसायी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की, हालांकि फायरिंग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत का है।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

जहां बीते देर रात हथियारबंद बेखौफ अपराधियों ने किराना व्यवसायी कृष्ण कुमार के दुकान पर बीते रात लगभग 1 बजे बाइक से पहुंचे दो की संख्या हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला है, मिली जानकारी के अनुसार बिगत 7 जून की देर शाम उक्त किराना व्यवसायी के घर पर हथियारबंद अपराधियों ने कुछ इसी अंदाज में 20 से 25 राउंड फायरिंग कर फरार किया था।

इस मामले को लेकर पीड़ित किराना व्यवसायी में थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और पीड़ित किराना व्यवसायी अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए लगातार पुलिस गुहार लगाते रहे परंतु पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसके बाद पुनः रविवार की देर रात करीब 1:00 बजे अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है वह इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग को सड़क जाम कर दिया सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading