शेखपुरा में हादसा, युवक की मौ’त:भांजे का बर्थडे मनाकर घर लौट रहे था, तेज रफ्तार गाड़ी ने कु’चला

शेखपुरा में मंगलवार की सुबह शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग पर एक अज्ञात वाहन से कुचला कर बाइक पर सवार एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर ही सवार दूसरा 18 वर्षीय युवक बुरी तरह घायल हो गया।

भांजे का बर्थडे मनाकर घर लौट रहे था, तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला | Accident  in Sheikhupra, youth dies - Dainik Bhaskar

यह घटना जिले के करंडेय थाना क्षेत्र के लहना मोड़ के समीप घटी। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। जबकि मृतक की लाश जब्त कर ली।

मामले पर थानेदार ने बताया कि मृतक निकटवर्ती जमुई जिला अंतर्गत सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्जागंज गांव निवासी रंजीत कुमार मोदी का पुत्र रंजन कुमार बताया गया है। उसके साथ बाइक पर सवार उसका मित्र जमुई जिले के अलीगंज बाजार निवासी गोपाल साव का पुत्र छोटू कुमार बताया गया है। घायल छोटू कुमार को सघन इलाज हेतु पावापुरी रेफर कर दिया गया हैं।

घटना की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक अपने दोस्त छोटू के साथ अपने भांजे के बर्थ डे में शामिल होने सोमवार की शाम चेवाड़ा बाजार आया था। वह बर्थ डे में शामिल होने के बाद आज सुबह अपना घर जाने हेतु चेवाड़ा स्थित अपनी बहन के यहां से निकला था। घर लौटने के दौरान लहना मोड के समीप सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दिया। इसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading