समस्तीपुर में सेल्स टै’क्स की टीम की छा’पेमारी:टैक्स नहीं देने वाले का’रोबारियों के घर लगातार दूसरे दिन चल रही है रे’ड

समस्तीपुर में वाणिज्य कर विभाग की शहर के ताजपुर रोड में दूसरे दिन भी छा’पेमारी जारी रही। टीम ने मंगलवार देर शाम ताजपुर रोड स्थित अमित एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। बुधवार को टीम के सदस्य पुन: अमित एजेंसी पर पहुंच का अधुरे जांच को आगे बढाया।

रेड करते पहुंची टीम। - Dainik Bhaskarबताया गया है कि एजेंसी द्वारा कई महीने से 100 प्रतिशत आईटीसी का उपयोग किया जा रहा था, परन्तु एसजीएसटी कैश का भुगतान नहीं किया जा रहा है। व्यवसायी के वि’रूद्ध विभाग को का’र्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ा।

निरीक्षण के क्रम में बड़े पै’माने पर अ’नियमितता पायी गयी है, जिसमें लाखों रूपये की कर चो’री की संभावना है, जिसकी जांच की जा रही है। निरीक्षण दल में वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर सहायक आयुक्त मुनेश्वर प्रसाद, राज्य कर सहायक आयुक्त आबिद शुभानी,

राज्य कर सहायक आयुक्त रौशन कुमार, राज्य कर सहायक आयुक्त रेफकात हुसैन एवं राज्य कर सहायक आयुक्त सिंकेश कुमार शामिल हैं। इनके समक्ष व्यवसायी द्वारा उपलब्ध कराये गये कागजातों एवं गोदामों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि वाणिज्य कर विभाग, दरभंगा में लगभग कई बड़े व्यवसायियों द्वारा 100 प्रतिशत आईटीसी का उपभोग किया जा रहा है, किन्तु वैल्यू एडिशन (मुनाफा) पर एसजीएसटी कैश का भुगतान बार-बार सूचना देने के बावजूद भी नहीं किया जा रहा है, उनके विरूद्ध भी विभाग द्वारा माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के तहत विधि सम्मत स्टॉक वेरिफिकेशन की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, वाणिज्य कर नहीं देने वाले कारोबारियों के कान खडे हो गए हैं। कर चोरी करने वालें के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग की पैनी नजर है, आने वाले दिनों में भी ऐसे व्यवसायियों के विरूद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जायेगी। उपरोक्त जानकारी राज्य कर सहायक आयुक्त आबिद शुभानी समस्तीपुर अंचल के द्वारा साझा की गयी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading