खुद काउंटर पर जमा करें शुल्क:निबंधन कार्यालय में जमीन खरीद और बिकी के पेपर बनवाना अब हाेगा सुलभ, ‘में आई हेल्प यू’ से लें मदद

मुजफ्फरपुर। जिला समेत सभी निबंधन कार्यालयों में जमीन खरीद-बिक्री के दस्तावेज बनवाना अब आसान हाेगा। इसके लिए लाेगाें काे वहां संचालित “मे आई हेल्प यू’ काउंटर पर पहुंचना है। जिला निबंधन कार्यालय, मुजफ्फरपुर समेत अन्य निबंधन कार्यालयों में संचालित उक्त केंद्र से जमीन खरीद-बिक्री से संबंधित काेई भी दस्तावेज मिलेंगे।

फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarदस्तावेज में लगनेवाला शुल्क कार्यालय परिसर स्थित एसीसी काउंटर पर खुद जमा कर सकते हैं। जिला अवर निबंधक राकेश कुमार ने बताया कि जमीन खरीद-बिक्री करनेवाले किसी बिचाैलिए के चक्कर में न आएं। उपलब्ध सुविधा के अनुसार दस्तावेज बनाए जाने व निबंधन कराने में कार्यालय का पूर्ण सहयोग लें। निबंधन के बाद अपना मूल दस्तावेज भी उसी दिन कार्यालय से प्राप्त कर लें।

कठिनाई हाेने पर अपने-अपने इलाके के इन नंबराें पर करें संपर्क

जिला अवर निबंधक : 9110036380 अवर निबंधक, पारू : 9110036382 अवर निबंधक, कटरा : 9110036383 अवर निबंधक, सकरा : 9110036384 अवर निबंधक, मोतीपुर : 9110036385

मुजफ्फरपुर| राज्य में सभी जमीनों की जमाबंदी काे ऑनलाइन करने के लिए विभाग ने 31 अगस्त तक डिजिटलाइजेशन का आखिरी माैका दिया है। इस संबंध में बार-बार निर्देश देने के बाद भी जमाबंदी ऑनलाइन नहीं हाेने पर नाराजगी जताते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने डीएम प्रणव कुमार काे सीधे पत्र भेजा है। इसमें 31 अगस्त तक की डेडलाइन तय करते हुए शत प्रतिशत जमाबंदी काे ऑनलाइन कराने काे कहा है।

बार-बार रिमांइडर के बाद भी अबतक जमाबंदी के ऑनलाइन नहीं हाेने काे लापरवाही मानते हुए विभाग ने अभियान चलाकर इसकाे पूरा करने काे कहा है। इससे पूर्व अभियान के तहत 30 जुलाई तक इसकाे पूरा करने का निर्देश दिया गया था लेकिन, यह पूरा नहीं हाे सका। अपर मुख्य सचिव ने अपने पत्र में लिखा है कि अब ऑफलाइन लगान रसीद काटने की प्रक्रिया बंद करते हुए ऑनलाइन रसीद को ही मान्य किया गया है। इसकाे देखते हुए रैयत काे अब अपने जमीन की रसीद कटाने के लिए राजस्व कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े तथा परेशानी से बचाने के लिए जमाबंदी काे ऑनलाइन हाेना आवश्यक है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading