मुजफ्फरपुर:श’राब मामले के आ’रोपी को मिल रहा VIP ट्री’टमेंट: ह’थकड़ी लगाकर मोबाइल पर बात करते आराम से निकला

शराब मामले के आरोपी सह धंधेबाज़ को मुजफ्फरपुर में VIP ट्रीटमेंट दिया जाता है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। जिसमें एक युवक जो शराब के केस में उत्पाद विभाग के हत्थे चढ़ा था।

आराम से मोबाइल पर बात करते निकला आरोपी।

उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है। उसे छाता चौक स्थित आबकारी थाना पर रखा गया था।यहीं से हाथ मे हथकड़ी पहनकर उसे सिपाही जेल ले जाते हैं। उस हथकड़ी में एक और व्यक्ति है। जब आरोपी आबकारी थाना के गेट से बाहर निकलता है तो वह मोबाइल से बात कर रहा होता है।

वह आराम से बात करते हुए बस में चढ़ता है। उसके साथ कई जवान भी हैं। लेकिन, किसी को इसकी फिक्र नहीं है। आरोपी आराम से बात करते हुए बस में चढ़ता है। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया।

होमगार्ड जवान के खिलाफ होगी जांच

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपियों को जेल तक ले जाने की जिम्मेवारी होमगार्ड जवानों की होती है। वे लोग अक्सर इस तरह की हड़कत करते हैं। जिससे विभाग बदनाम होता है। वीडियो में दिखने वाले जवान की पहचान कर उसके खिलाफ जांच की जाएगी। वरीय अधिकारी को इसकी रिपोर्ट दी जाएगी। अगर वह दोषी पाया जाएगा तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।

मोबाइल किसका था इसकी भी जांच

अब सवाल यह उठ रहा है जब आरोपी हाजत में बंद था और वहां से सीधे गेट से बाहर निकल रहा है। तो उसके पास मोबाइल कहाँ से आ गया। इसमे भी उक्त जवान की ही संलिप्ता सामने आ रही है। अक्सर इस तरह के मामले में आरोपी पैसे का लालच देकर जवान से मोबाइल लेकर बातचीत करता है। इसकी भी जांच शुरू कर दी गयी है। अगर बात उक्त जवान के मोबाइल से हुई होगी तो इसे जब्त कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.