दरभंगा: जमीन बेचने से रोका तो पत्नी को दी खौ’फनाक सजा, पी’ट-पी’टकर ले ली जा’न

बिहार के दरभंगा में एक सनकी पति ने जमीन बेचने से मना करने पर पत्नी को खौफनाक सजा दी। बहेड़ी बाजार के स्व. मोहन यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव उर्फ देवा ने अपनी पत्नी मीना कुमारी (32) को घर में ही पीट-पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र अपनी एक जमीन को बेचना चाह रहा था। मीना इसका विरोध कर रही थी। इसी को लेकर हुए विवाद में वीरेंद्र ने इस वारदात को अंजाम दिया।

दरभंगा: जमीन बेचने से रोका तो पत्नी को दी खौफनाक सजा, पीट-पीटकर ले ली जान

घटना की सूचना मिलने पर बहेड़ी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मीना की लाश साड़ी के सहारे पिलर में निकले लोहे के रॉड से टंगी हुई थी। उसे पुलिस जवानों और चौकीदारों की सहायता से नीचे उतारा गया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि हत्या के बाद मृतका के पति और सास दोनों घर से फरार हैं। ऐसे में इन दोनों पर ही हत्या का शक जा रहा है। मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सूचना देकर बंद कर लिया मोबाइल

मीना का भाई मनचंदा कुमार वीरेंद्र के घर में ही रह रहा है। वह बहेड़ी बाजार में चाय की दुकान चलाता है। घटना के वक्त वह दुकान पर था। मनचंदा ने बताया कि घटना के बाद वीरेंद्र ने मोबाइल पर फोन कर उसे उसकी बहन की मौत हो जाने की सूचना दी। इसके बाद उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। मनचंदा ने कहा कि मीना के शरीर पर जगह-जगह दिख रहे खून से प्रतीत हो रहा था कि मौत से पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी थी। साथ ही शरीर पर धारदार हथियार से जगह-जगह वार किया गया था।

पूर्व में भी हत्या का किया था प्रयास

मौके पर मौजूद बगल के नौडेगा गांव के मीना के फूफा गजेंद्र यादव ने कहा कि वीरेंद्र ने इससे पहले भी मीना को गले में फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की थी। उस मामले में ग्रामीण स्तर पर पंचायत भी की गई थी। वीरेंद्र आजकल में किसी जमीन को बेचने की फिराक में था।

मीना इसका विरोध कर रही थी। घटना के बाद से हत्यारा व उसकी मां फरार हैं। उधर, मृतका की मौसी, फुआ आदि परिजन विलाप कर रहे थे। मृतका को एक आठ वर्षीय पुत्र विशाल तथा छह वर्षीय पुत्र वीर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.