भोजपुर में नवविवाहिता की ग’ला घों’टकर ह’त्या:द’हेज के लिए ससुराल वाले करते थे प्र’ताड़ित

भोजपुर में एक बार फिर दहेज दानवों की शिकार एक लाडली बेटी हो गई। मामला जिले के गजराजगंज ओपी थाना अंतर्गत मसाढ़ गांव का है। जहां दहेज लोभी ससुराल वालों ने महज एक बाइक के लिए नवविवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। इस हत्या के बाद आस-पास के इलाकों में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। बता दें कि तीन महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी।

जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन।

मृतिका बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रहथुआ गांव निवासी राज कुमार राम की 20 वर्षीय बेटी सरिता है । राज कुमार ने अपनी बेटी की शादी जिले गजराजगंज ओपी के मसाढ़ गांव निवासी अर्जुन राम के पुत्र प्रमोद राम से 19 मई 2022 को बड़े ही धूमधाम से हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। अपनी बेटी की शादी में पिता ने अपने इक्षानुसार सब कुछ दिया जो एक बेटी का घर खुशी से चल सके।

सरिता के दादा परदेशी राम ने बताया कि बेटी के ससुर अर्जुन राम ने फोन किया और कहा की आपकी बेटी की तबियत ज्यादा खराब है। आपलोग आकर ले जाइए। जिसके बाद आनन-फानन में मैं अपनी बेटी के ससुराल मसाढ़ गांव पहुंचते देखा कि उसका मृत शरीर जमीन पर पड़ा हुआ था। वहीं, ससुराल के सभी लोग फरार थे।

ससुराल वालों द्वारा शादी के कुछ ही दिन के बाद से ही मेरी पोती पर बाइक देने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसके चलते हमेशा उन लोगों के द्वारा मारपीट और प्रताड़ित करते थे । एक सप्ताह पहले भी इस मामले में समझौता हुआ था। हम लोगों ने अपनी औकात से ज्यादा दिया। लेकिन लोभी ससुराल वालों की चाह खत्म नहीं हुई । उनलोगों ने बर्बरता से गला घोंटकर हत्या कर दी।

बताया जाता है की मृतिका के पति प्रमोद राम का पहले भी किसी लड़की से शादी हुई थी लेकिन उसके साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था जिसके बाद लड़की घर छोड़कर भाग गई थी। घटना के बाद मृतिका के मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है। पुलिस अपने स्तर से मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading