सहरसा में JDU छात्र जिलाध्यक्ष का न’शा करते वीडियो वायरल:अपने साथी के साथ बैठकर ले रहा था स्मै’क, आ’रोप पर कहा- मैं सि’गरेट पी रहा था

सहरसा में जदयू के छात्र जिलाध्यक्ष गौरव बंटी का नशा करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में गौरव बंटी अपने साथियों के साथ बैठकर स्मैक लेता नजर आ रहा। वहीं, पुलिस को इस बात की जानकारी प्राप्त हो गई है। वह आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

दरअसल, राज्य में शराब बंदी और नशा मुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश ने सभी मंत्री, विधायक, अधिकारी को इसकी शपथ दिलाई थी। लेकिन उन्हीं के पार्टी जदयू के छात्र जिलाध्यक्ष गौरव बंटी इस बात का मजाक उड़ा रहे। वे स्मैक का सेवन कर कानून को ठेंगा दिखाने का काम कर रहे।

वहीं छात्र जदयू अध्यक्ष गौरव कुमार बंटी ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही। मुझे फंसाया जा रहा। उन्होंने स्मैक लेने वाली बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वो स्मैक नहीं है बल्कि सिगरेट था।

बता दें कि बीते शनिवार को सहरसा में छात्र जदयू जिलाध्यक्ष गौरव बंटी का स्मैक सेवन करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गौरव अपने एक अन्य साथियों संग किसी जंगल के पास बैठ कर लगातार स्मैक पी रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading