बड़े भाइयों ने मिलकर की 11 साल के छोटे भाई की ह’त्या, श’व शौचालय टंकी में फें’का

पूर्णिया. पूर्णिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने धमदाहा में बहुचर्चित 11 वर्षीय बच्चा ध्रुव कुमार की हत्या मामले का खुलासा कर दिया है.  महज 48 घंटे में धमदहा पुलिस ने तीनों हत्यारे को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है. धमदाहा के एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक ध्रुव के दो चचेरे भाईयों अंकित यादव, अरविन्द यादव और एक चचेरा मामा छोटू यादव को गिरफ्तार किया गया है.

पूर्णिया में हुई हत्या की घटना का खुलासा करती पुलिस

एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. एसडीपीओके मुताबिक मोबाइल को लेकर हुए मामूली बात पर अंकित, अरविंद और छोटू ने ध्रुव की पिटाई की थी,  जिस कारण उसकी मौत हो गई.

फिर तीनों ने मिलकर साइकिल से उसके शव को एक सुनसान घर के बगल में बने शौचालय की टंकी में फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक ये तीनों अपराधी नशा का सेवन करते थे और पहले भी नशा के लिए ध्रुव के पिता से पैसे मांगे थे.

जब उसने पैसा नहीं दिया तो उसका केला काट दिया था. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि 25 अगस्त को धमदाहा दक्षिण टोला में 11 वर्षीय बच्चे की हत्या कर उसके शव को शौचालय की टंकी में फेंक दिया गया था. 26 अगस्त की सुबह शौचालय की टंकी से ध्रुव का शव बरामद हुआ था. इसके बाद लोगों ने धमदाहा पूर्णिया स्टेट हाईवे को घंटो जाम कर दिया था  और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.