इंटर के छात्र ने ल’गाई फां’सी:घरवालों से झ’गड़ा कर आया लॉज, गमछे से ल’टक कर दे दी जा’न

सीतामढ़ी में एक 20 वर्षीय छात्र की सं’दिग्ध प’रिस्थितियों में मौत हो गई है। घ’टना सीतामढ़ी जिले के मेहसौल ओपी क्षेत्र के बसबरिया की है। जहां किराए के डेरा में रह रहे एक युवक की सं’देहास्पद स्थिति में मौ’त हो गई है। मृ’तक का पहचान जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के दोस्तियां वार्ड नंबर 11 निवासी हरेंद्र राय के पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई। विवेक इंटर का छात्र था और सीतामढ़ी शहर में किराए पर रूम लेकर पढ़ाई करता था।

घ’टना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई है। वही उसके परिजनों से पू’छताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्र विवेक को पटना रहकर पढ़ाई करने का मन था। वह इसको लेकर अपने परिजनो से बातचीत भी की थी। इसी दौरान वह रविवार को घर गया और पटना जाने की जिद्द की।

लेकिन परिजनों के द्वारा उसे पटना जाने से मना किया गया। उसके बाद विवेक गुस्साकर घर से निकल गया और अपने सीतामढ़ी शहर के बसबरिया स्थिति अपने किराए के डेरा में आकर देर रात गमछे से फांसी लगा ली।

सोमवार के सुबह इसकी जानकारी आपसास के लोगों द्वारा उसके परिजनों को दिया गया। सूचना पर परिजन घटना स्थल पहुंचे और उसकी कमरे के खिड़की को तोड़कर अंदर घुसा। देखा कि वह फं’दे से ल’टका हुआ हैं।

जिसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दिया गया। पुलिस सूचना पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर रही है। घटना को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के प्रक्रिया में लगी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.