भोजपुर में तीज व्रत के दौरान एक महिला ने सत्तू में जहर मिलाकर खा लिया। वो अपने पति के शराब पीने की लत से परेशान थी। महिला ने जब जहर खाया तो वो अचेत हो गई। इसी बीच उसके बेटे ने जब देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सेमरिया गांव निवासी लंगटू महतो की 45 वर्षीय पत्नी अनीता देवी का इलाज जारी है। अनिता देवी ने बताया कि शादी से पहले से ही मेरे पति शराब पीते थे। शादी के समय मना करने के बाद उन्होंने कुछ दिनों तक शराब को हाथ नहीं लगाया। कुछ दिन बीत जाने के बाद दोबारा शराब की लत लग गई।

नाव पर मजदूरी करने के बाद जो भी पैसा मिलता है, वह सब शराब पीकर खत्म कर देता है। जब भी इसका विरोध करती हूं तो मेरे साथ गाली–गलौज और मारपीट करते हैं। अपने पिता को देख मेरा बेटा भी शराब पीना शुरू कर दिया।



