दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या:तीज पर्व के दिन ग’ला द’बाकर मा’र डा’ला, पुलिस ने आ’रोपी पति को पकड़ा

नालंदा के नगर थाना क्षेत्र के नईसराय मोहल्ले में दहेज की खातिर एक विवाहिता की ह’त्या कर दी गई। मृ’तका अशोक यादव की (32) वर्षीया पत्नी सोनी कुमारी है। घ’टना सोहसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मृ’तका के मायके वाले ने बताया कि 2008 में सोनी कुमारी की शादी अशोक यादव से की गई थी। शादी के बाद कुछ दिन तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन महज कुछ सालों में ही दहेज के तौर पर 10 लाख की मांग किया जाने लगा।

दरअसल मृ’तका के भाई की नौकरी लग गई थी, जिसके बाद वि’वाहिता को उसका पति और ससुराल परिवार पैसे की खातिर टॉ’र्चर करने लगा। अक्सर ससुराली परिवार विवाहिता पर मायके से रुपए लाने की बात कह मा’रपीट किया करता था।

इसके पहले भी उसी घर में घर की छोटी बहू की नि’र्मम ह’त्या कर ससुराली परिवार ने श’व को रेलवे ट्रैक के पास फेक दिया था। ससुराल वालों ने पहले तो विवाहिता के साथ मा’रपीट किया इसके बाद ग’ला द’बाकर उसकी ह’त्या कर दी। ह’त्या को आ’त्मह’त्या का रूप देने के लिए श’व को फं’दे से ल’टका दिया।

आसपास के लोगों ने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घ’टना का खुलासा हुआ। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। तो वहीं मौके से पति को हि’रासत में ले लिया है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि मौत के कारणों का पता पो’स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा मायके वाले ह’त्या का आ’रोप लगा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृ’तका के ससुराल के अन्य सदस्य घर से फरार हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.