आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर शाम बाइक सवार ह’थियारबंद अ’पराधियों ने हार्डवेयर व्यवसायी और उनकी पत्नी को गो’लियों से भू’न दिया। जख्मी दंपति को काफी करीब से गो’ली मा’री गई है। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। महिला ने बताया कि हम रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे थे।
पति ने सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर कहा मैं कोई अच्छा होटल देखकर आता हूं। इसके बाद वो 2 लड़कों से बातें करने लगे। दोनों लड़कों ने फा’यरिंग शुरू कर दी। मुझे लगता है मेरे पति मुझे म’रवाने के लिए लाए थे।
महिला से जब पूछा गया कि आपके पति क्यों मरवाना चाहते हैं तो उसने कहा कि हमारे बीच कोई वि’वाद नहीं है। मैं तो म’र जाऊंगी। अब नहीं बच पाऊंगी, लेकिन मेरे पति बताएंगे कि वो मुझे क्यों म’रवाना चाहते थे। दोनों को आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इ’लाज कराया जा रहा है।
घ’टना की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह, टाउन थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं गजराजगंज गोपी इंचार्ज चंदन कुमार आरा शहर के बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद एसपी संजय कुमार सिंह ने जख्मी दंपति से मिलकर घ’टना की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस मामले की छा’नबीन में जुट गई है। देर शाम इस घ’टना के बाद आसपास के इलाके में स’नसनी म’च गई है।
घा’यलों में टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ला वार्ड नंबर 5 निवासी ओम प्रकाश विश्वकर्मा का 30 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार विश्वकर्मा और 25 वर्षीय पत्नी संध्या देवी शामिल है। जख्मी उत्तम कुमार विश्वकर्मा की शहर के बास टाल में हार्डवेयर दुकान है।
संध्या कुमारी ने बताया कि उसके पति बुधवार की शाम उसे बाइक से रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले जा रहे थे। जाने के क्रम में वह बोले इस रेस्टोरेंट में खाना नहीं खाया जाएगा। आगे एक और रेस्टोरेंट है उसमें खाना खाया जाएगा रुको मैं पूछता हूं। इसके बाद उन्होंने सुनसान जगह पर बाइक रोक दी। तभी अचानक एक बाइक पर सवार दो युवक काले रंग का टीशर्ट और मुंह पर मास्क लगाए वहां आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
अभी मैं बाइक पर बैठी रही थी के मुझे हाथ, पैर व कमर पर एवं मेरे पति को भी गोली लग गई। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया ।
संध्या कुमारी ने अपने पति पर ही अपने आप को एवं उसे गो’ली म’रवाने की आ’शंका जताई है। हालांकि इसका कोई कारण नहीं बताया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वह इस मामले में भोजपुर एसपी संजय सिंह ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी बाइक से आज शाम किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। जब दोनों वापस बाइक से लौट रहे थे तभी यह घटना घटी है। परिजन और घायलों से घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। अभी घटना पूरी तरह असंतुष्ट है। हमारी विशेष टीम एवं टेक्निकल टीम इसकी जांच कर रही है। अभी कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।
