सरकारी स्कूल में बच्ची से रे’प:मैडम बिस्किट देकर बोलीं- घर जाओ; शिकायत करने पहुंचे परिवार से मा’रपी’ट

बिहार के बेगूसराय के सरकारी स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सफाई कर्मी ने टॉयलेट में रे’प किया। स्कूल की दूसरी छात्राओं के आने पर आ’रोपी बच्ची को टॉयलेट में छोड़कर फ’रार हो गया। जब स्कूल की दो शिक्षिकाओं को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बच्ची को बिस्किट का पैकेट देकर कहा कि घर जाओ और मां-पापा को इस बारे में कुछ नहीं बताना।

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन। NH-31 को 4 घंटे जाम किया।बच्ची के पिता और चचेरा भाई शि’कायत लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ मा’रपीट की गई। यह घ’टना 27 अगस्त की है। ग्रामीणों के वि’रोध और च’क्का जा’म करने की वजह से पांच दिन बाद सामने आई।

मामला जीरोमाइल ओपी क्षेत्र के एक मध्य विद्यालय का है। घ’टना 27 अगस्त शनिवार की है। गांव के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन ने 5 दिनों तक मामले को दबाने की पूरी कोशिश की। इसके बाद ग्रामीणों का आ’क्रोश फू’ट प’ड़ा और 1 सितंबर गुरुवार को ग्रामीणों ने NH-31 को 4 घंटे जाम किया।

पी’ड़िता के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को मध्याह्न भोजन के समय बच्ची टॉ’यलेट गई हुई थी। तभी स्कूल के सफाई कर्मी ने उसे वहां अकेला पाकर दरवाजा बंद कर पी’ड़िता के साथ दु’ष्कर्म किया। स्कूल की अन्य छात्रा जब टॉ’यलेट की ओर आईं तो दरवाजा लगा हुआ पाया। जोर-जोर से दरवाजे पर ध’क्का देने के बाद दु’ष्कर्मी ने पी’ड़िता को छोड़ दिया और खुद भी निकल कर भाग गया।

मामले की जानकारी होने पर स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने पीड़िता को बिस्कुट खिलाकर शांत कराया और उसे मां-पापा को इस बारे में कोई भी जानकारी देने से मना किया। इसके बाद बच्ची अपनी बहन के साथ घर चली गई। रास्ते में उसकी त’बीयत बि’गड़ी और वह बे’होश होकर गि’र गई।

पीड़िता इतनी ब’दहवास थी कि उसने अपने मां-पिता से इस बारे में कुछ नहीं कहा। बाद में बच्ची ने अपनी भाभी को अपने साथ हुए गलत कामों के बारे में बताया। अगले दिन रविवार होने के कारण स्कूल बंद था। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद पीड़िता के परिजन स्कूल पहुंचे। जहां प्रधानाध्यापक ने सख्त एक्शन लेने की जगह आ’रोपी को स्कूल बुलाकर घर वालों के सामने मा’रपीट की। मामला को शांत कराने का आ’श्वासन दिया।

गुरुवार को स्कूल पहुंचे पीड़िता के पिता और चेचेरे भाई के साथ वहां पहले से मौजूद एक शिक्षिका के पति ने मारपीट की और मामला को दबाने की भरपूर कोशिश की। इससे नाराज ग्रामीणों ने NH-31 जाम कर दिया। करीब 4 घंटे तक जाम रहने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

इधर, पीड़िता के परिजन डर के साए में जी रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस का रवैया मामले को लेकर ठीक नहीं है। गुरुवार की रात करीब 9 बजे पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और उसके मां- पिता के साथ उसे थाने चलने को कहा, हालांकि घरवालों ने पुलिस को साथ जाने से मना कर दिया। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मी तिलरथ निवासी शंकर मलिक के दामाद और स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने ससुराल में रहता था। वह मूल रूप से खगड़िया जिले का निवासी है। वह अपने ससुराल में रहकर ही नौकरी करता था। मुख्यालय DSP निश्चित प्रिया ने बताया कि गुरुवार से पहले पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं थी। FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading