बेगूसराय में शादी समारोह में ह’र्ष फा’यरिंग:एक महिला के सिर और किशोर के सी’ने में लगी गो’ली

बेगूसराय में शुक्रवार की तड़के एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में महिला और बच्चे को गोली लग गई। गोली लगने से महिला और बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो गांव की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्व उप मुखिया फरजाना खातून की बेटी की शादी गुरुवार की रात धूमधाम से सम्पन्न हुई । शादी के बाद शुक्रवार की तड़के चार बजे के करीब लड़की की विदाई की तैयारी की चल रही थी। उसी समय किसी मदहोश व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग की।

इसमें एक गोली फरजाना खातून के सिर में लग गयी। जबकि एक गोली उसके पास खड़े 12 साल के बच्चे इरफान को भी सीने में में जा लगी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी महिला और बच्चे को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां दोनों जख्मियों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना फुलवरिया थाना पुलिस को मिली है। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि परिजनों के द्वारा इसकी कोई लिखित शिकायत अभी तक नहीं की गई है।

बताया जा रहा है क्यों गोली लगने से जख्मी बच्चा अपने रिश्तेदार के यहां शादी अटेंड करने के लिए आया था। हालांकि परिजन इस पूरी घटना के संदर्भ में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि हर्ष फायरिंग में लगातार गोली लगने से लोग जख्मी और मर रहे हैं। इसके बावजूद लोग हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.