प्रमाणपत्र और प्रैक्टिकल के नाम पर मांगा गया 100 रुपया, नहीं देने पर फेल कर देने का लगा आ’रोप

बक्सर डुमराव के राजगढ़ में स्थित महारानी उषा रानी बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्कूल प्रबंधन पर जमकर आर्थिक शोषण करने का आरोप लागया जा रहा है। जिसमें छात्राओं ने किसी पांडेय सर और विशाल सर पर प्रमाणपत्र तथा प्रैक्टिकल के नाम पर 50 से 100 रुपए तक की मांग की बात कह रही है और नहीं देने पर प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी तथा मैट्रिक के प्रमाण पत्र देने में आना कानी किया जाता है।

Find the difference between fake and orginal new 100 rupee note | ऐसे  पहचानें 100 रुपए का नोट असली है या नकली | Patrika News

छात्राओं द्वारा यह शिकायत स्कूल प्रबंधकारिण समिति तथा निगरानी समिति के सदस्य व निवर्तमान वार्ड पार्षद सोनू राय से भी किया गया है।शिकायत में यह कहा गया है कि पैसा मांगने वाले शिक्षकों द्वारा एब्यूजिंग लैंग्वेज का इस्तेमाल किया जाता है। वही निगरानी समिति के सदस्य ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि छात्राओं की शिकायत शिक्षा विभाग तथा प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रबंध कारिणी समिति की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा।छात्राओं के इस आरोप के बाद प्रबंधन पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीरा गुप्ता से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होने कहा कि वीडियो मेरे भी संज्ञान में है उसमें लागये गये आरोप गलत है।

क्लर्क नही होने की वजह से बच्चीयों को अगले दिन 11 से 12 एक घण्टे प्रमाण पत्र बाटने के लिए शिक्षकों को कहा गया था।जिसके बाद बच्चियां यहाँ से चली गई।जिसका वीडियो किसी के निजी कमरे में बनाया गया है।स्कूल परिसर में हर शुल्क का लिस्ट चस्पया रहता है।पैसे मांगने की बात गलत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading