पटना में महिला की सं’दिग्ध मौ’त:मायके वाले बोले- दहेज नहीं देने पर ससुराल वालों ने फां’सी लगाकर मा’र डा’ला

पटना के दानापुर के सगुना स्थित गांधी मूर्ति सामुदायिक भवन के पास शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद महिला के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद शव को दाह संस्कार के लिए ले जा रहे ससुराल वालों से पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दानापुर थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

पूजा कुमारी की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

पुलिस मृतका के पति दीपक व सास मंजू देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के राघोपुर निवासी मंटू राय ने अपनी पुत्री पूजा कुमारी की शादी दानापुर थाने के सगुना गांधी मूर्ति सामुदायिक भवन निवासी उमेश चंद्र राय के पुत्र दीपक कुमार के साथ 2017 में हिंदू रीति रिवाज के साथ किया था।

मायके वालों का यह मानना है कि उन्होंने क्षमतानुसार दान दहेज भी दिया था। मृतका की मां सविता देवी ने बताया कि राखी में पूजा अपने दोनों पुत्र के साथ भाई को राखी बांधने आई थी और दादा के निधन हो जाने के कारण श्रद्धा कार्य तक वही रूकी थी। गुरुवार को दोपहर में पूजा अपने दोनों पुत्र के साथ ससुराल चली गयी थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह में पूजा से फोन पर बातचीत हुई थी।

शाम को फोन आया कि आपकी पूजा फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि मेरी पुत्री पूजा को ससुर उमेश चंद्र राय, सास मंजू देवी ननद लाखो कुमारी, देवर विक्की व गोतनी व नंदोसी बराबर दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित कर उसे मार डाला है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading