मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड के बंदरा उत्कर्मित माध्यमिक विद्यालय में कुव्यवस्था का आ’रोप लगा आ’क्रोशित ग्रामीणों के द्वारा मंगलवार को ज’मकर ब’वाल का’टा गया। ना’राज ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय में पहुंचकर ज’मकर हं’गामा किया गया।
इस दौरान शिक्षकों के साथ ती’खी नो’क झों’क भी होती रही। प्रधानाध्यापक के साथ भी ना’राज ग्रामीणों की ज’मकर ब’हस हुई।
ना’राज ग्रामीण विद्यालय के कक्षा में पंखा की व्यवस्था नहीं रहने, विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं रहने,परिसर में गं’दगी रहने, शैक्षणिक माहौल का अभाव होने, क्लास में पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था नहीं होने एवं ससमय विद्यालय नहीं खुलने समेत कई तरह के आ’रोप लगाते हुए ज’बरदस्त हं’गामा कर रहे थे।
नाराज ग्रामीणों के द्वारा चेतावनी दिया गया कि व्यवस्था में सुधार नहीं होगा तो विद्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी।
सुनीता देवी, प्रतिमा देवी, गुड्डू सहनी, राजेश सहनी, राजा कुमार, चंदन कुमार,बिट्टू साह, सुशील कुमार, जग्गू राम, हरेंद्र राम,मिंटू राम आदि दर्जनों ग्रामीणों का कहना था कि उनके बच्चों के साथ शिक्षा के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। बच्चों को ठीक से न पढ़ाया जा रहा है, न सरकारी योजनाओं का ससमय लाभ दिया जा रहा है। जिसकी वजह से वे लोग नाराज और विवश होकर यहां पहुंचे हैं।
नाराज लोग शिक्षा विभाग के अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। परिजन ने प्रधानाध्यापक से कहा कि आपके बच्चे तो बड़े स्कूल में पढ़ते हैं, हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है।
इस पर प्रधानाध्यापक ने चुप्पी साध ली। इस संदर्भ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार का कहना था कि अचानक विद्यालय में आकर हंगामा करने का लोगों का यह तरीका ठीक नहीं है। यह अनावश्यक दबाब बनाने की कोशिश है।उन्हें संबंधित पदाधिकारियों से मामले को लेकर बात करनी चाहिए थी। ग्रामीणों के बर्ताव पर अन्य शिक्षक भी नाराजगी जताते रहे, जिसको लेकर कई बार बहस भी हुई।
