खगड़िया जिले के मुफ़्सील थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना बुधवार अहले सुबह की है। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र के बजलपुर निवासी नारायण पंडित की 32 वर्षीय पुत्र अमन कुमार पंडित की पुलिस लाइन स्थित भवन में संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई।

बताया जाता है अमन देर रात खाना खाकर अपने कमरा में सोने गया था। अहले सुबह पत्नी स्नेहा भारती जगाने गए तो शरीर मे किसी तरह का हलचल नहीं हुआ तो आस-पास के क्वाटर में रहने वाले जवान को बुलाया। जिसके बाद सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे अमन की मौत हो गई ।

परिजनों का कहना है कि अमन को किसी तरह का बीमारी नहीं था और ना ही पारिवारिक विवाद, मौत कैसे हुआ पता नहीं चल सका। हालाकिं परिजन कुछ बताने से इंकार कर रहा है।

अमन बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद पर 2015 में तैनात हुआ था। जबकि अमन की शादी 2018 में मुंगेर के अदलपुर में हुआ था। शादी के बाद 2 पुत्री की प्राप्ती हुई। एक पुत्री 3 साल की है। जबकि दूसरी पुत्री 2 साल की है। मृतक तीन भाई है। सबसे छोटा भाई था।

सहयोगी जवानों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सदर एस्प इधर,पत्नी स्नेहा भारती की रोकर बुरा हाल है। जबकि मृतक के पिता और भाई का बदहोश पड़ा हुआ। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने बताया कि घटना की सही जानकारी नहीं मिल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजन द्वारा अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।




