समस्तीपुर में हा’दसा, इंटर की छात्रा की मौ’त:कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी

समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नरघोघी हाई स्कूल के निकट घटहो- सरायरंजन पथ पर बुधवार को ट्रेक्टर की ठोकर से इंटर की छात्रा की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरघोघी वार्ड संख्या पांच निवासी मो. मुस्तफा उर्फ शेख की पुत्री सलमा परवीण (17 वर्ष) के रूप में हुई है।

Accident on NH 28 in Dalsinghsarai of Samastipur in which two friends of  bike riding resident of Begsuraya die after hit by truck - समस्तीपुर में  एनएच 28 पर हादसा, ट्रक की

घटना को लेकर बताया जाता है कि छात्रा सरायरंजन से कोचिंग पढ़कर साईकिल से अपने घर नरघोघी लौट रही थी। इसी दौरान हाई स्कूल के समीप तेज रफ्तार से जा रही खाद्य लदे ट्रेक्टर की ठोकर से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने ट्रेक्टर को चालक सहित पकड़ते हुए थाना को इसकी जानकारी दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस के हवाले कार दिया।

इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सरायरंजन बाजार चौक को जाम कर दिया। लोगों का कहना था की जब तक दोषी ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई नहीं होगी और मृतक छात्रा के परिजन को मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक सड़क जाम जारी रहेगा।

पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवाने में जुटी थी। वहीं सड़क जाम की वजह से चौक के दोनों तरफ छोटी-बड़ी गाड़ियों की कतार लग गई। का प्रयोस कर रहे थे लेकिन लोग नहीं मान रहे थे।

थानेदार रामचंद्र चौपाल ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक को भी हिरासत में लिया गया है। दोषी ट्रैक्टर चालक एवं मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। समाचार भेजे जाने तक सड़क जाम जारी था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading