तेज प्रताप और ऐश्वर्या मामले की सुनवाई आज नहींं:जस्टिस आशुतोष कुमार के पिता का हुआ है निधन

लालू प्रसाद के बेटे वन मंत्री तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक मामले में पटना हाईकोर्ट में आज गुरुवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन जस्टिस आशुतोष कुमार के पिता कन्हैया बाबू का निधन दो दिन पहले हो जाने की वजह से बेंच गुरुवार को नहीं बैठ रहा है। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व मामले की सुनवाई होनी थी। लेकिन निजी कारणों से जस्टिस आशुतोष कुमार ने सुनवाई नहीं की थी। अगली तारीख 8 सितंबर तय की गई थी।

तेजप्रताप-ऐश्वर्या के तलाक मामले में पूरी नहीं हो सकी सुनवाई, अब 8 सितंबर  को फैसला सुनाएगी कोर्ट - decision on tej pratap and aishwarya s divorce on  september 8-mobile

बता दें कि तेजप्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दे रखी है। दूसरी तरफ ऐश्वर्या उनका साथ नहीं छोड़ना चाहती हैं। तेजप्रताप की तरफ से जगन्नाथ सिंह और गजेन्द्र यादव कोर्ट से मांग कर चुके हैं कि मामले की जल्द से जल्द सुनवाई पूरी की जाए।

5 अगस्त की मीटिंग भी असफल रही थी

पटना हाईकोर्ट ने तेजप्रताप- ऐश्वर्या मामले में पहले ही दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की। चैंबर में दोनों को आमने- सामने बैठाकर सवाल-जवाब किया गया, लेकिन तेजप्रताप साथ रहने को तैयार नहीं। इसके बाद कोर्ट ने दोनों परिवारों के बीच पटना जू में मीटिंग कराने की जवाबदेही दोनों पक्षों के वकीलों जगन्नाथ सिंह और पी.एन. शाही को दी थी। तब लालू प्रसाद की सेहत खराब होने की वजह से यह मीटिंग नहीं हो सकी।

आखिरकार 5 अगस्त को पटना जू में दोनों परिवारों के बीच मीटिंग हुई। लेकिन मीटिंग में पहुंची तेजप्रताप यादव की मां राबड़ी देवी ने ऐश्वर्या की ओर से पहुंचे उनके पिता चंद्रिका राय के सामने कहा कि जब तेजप्रताप ही तैयार नहीं हैं तो इसमें वे कुछ नहीं कर सकती हैं।

12 मई 2018 को हुई थी शादी

बता दें कि 12 मई 2018 को भूतपूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद विवाद बढ़ती गया। ऐश्वर्या और तेजप्रताप दोनों तरफ से आरोप लगाए गए।

तेजप्रताप ने तो सोशल मीडिया के सामने आकर कहा था कि ऐश्वर्या का पूरा परिवार उन्हें परेशान करने में लगा है और उनसे 10 करोड़ रुपए जैसी बड़ी रकम की मांग की जा रही है। उन्होंने तब यह भी कहा था कि जल्द ही सबूतों के साथ कुछ ऐसे तथ्य सामने लाने वाला हूं जो सभी की आंखें खोल देगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading