खूंटे से बांधकर पि’टाई मामले में एक और अ’रेस्ट:अ’वैध सं’बंध का था शक

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखण्ड के भरतखण्ड ओपी क्षेत्र के खजरैठा पंचायत में एक युवक को महिला से अवैध संबंध के शक में समाज के ठेकेदारों ने जानवर की तरह खूंटे से बांधकर पीटा था। जिस मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक ओर युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला खजरैठा पंचायत के सुमेरिटोला का है। सुमेरिटोला गॉव निवासी 26 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि वीडियो में दिखने वाला आरोपित युवक रूपेश शर्मा को पुलिस गिरफ्तार कर ली।

गिरफ्तारी के बाद से ही आरोपित युवक के परिजन द्वारा केस उठाने को कह रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित महिला ने बताया कि दबंग द्वारा केस उठाने की धमकी दी जा रही है। घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी भरतखण्ड ओपी पुलिस को दी गई।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

पीड़िता ने बताया कि बीते 8 जुलाई को अवैध संबंध के शक में खुटा से बांधकर पीटा था। जिसके बाद पति के दोस्त और हमको सिर मुंडवाकर गॉव भी घुमाया था। जहां चरित्र हनन किया था। जिसका 21 जुलाई को खगड़िया के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। भरतखण्ड पुलिस ने दो नामजद और दो वीडियो में दिखने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर चुका है।

मालूम हो कि 26 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि 8 जुलाई को पति का दोस्त घर पर किसी काम से आया था। गॉव के ही दबंग सूरज कुमार, छोटे शर्मा, दिनेश शर्मा, पंकज शर्मा, धीरज शर्मा ने घर मे घुसकर गाली गलौज करने लगा। जब इसका विरोध किया तो पति के दोस्त और मेरे साथ मारपीट करने लगा।जिसके बाद सभी दबंगों ने पति के दोस्त को अर्धनग्न व सिर मुंडवाकर गॉव में घुमाया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द ही शेष आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पीड़ित को धमकाने के मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading