पटना के राम कृष्णा नगर में पुलिस वाले के घर में चल रहे हाई प्रोफाइल से’क्स रै’केट को लेकर बड़ा खु’लासा हुआ है। इस रै’केट को इंजीनियर चला रहा था। मास्टर माइंड दिनेश कुमार झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है और टेल्को में इंजीनियर है।
इस मामले में हिरासत में ली गई लड़कियों ने कई और चौंकाने वाले राज खोले हैं। इनका अड्डा रांची, पटना के अलावा और कई जगहों पर था। रेट घंटे और दिन के हिसाब से तय थे। बाहर ले जाने के लिए अलग से चार्ज देना पड़ता था।
लड़कियों को डॉक्टर्स, बिल्डर्स और कई राजनेताओं के घर भी भेजा जाता था। बताया जा रहा है कि इस धं’धे में शामिल स’रगना ने क’स्टमर के लिए अलग-अलग लड़कियों के अलग-अलग रेट तय कर रखे थे।
1 घंटे से लेकर एक रात और फिर साथ बाहर ले जाने के लिए अलग रे’ट था। पुलिस ने इस धं’धे में शामिल 5 लड़कियों और 4 लड़कों को आ’पत्तिजनक हालत में गि’रफ्तार किया था। इनमें संचालक की सहयोगी ममता कुमारी को भी पुलिस ने हि’रासत में लिया था।
पूछताछ में यह बातें सामने आई कि लड़कियों की फोटो दिखाकर रेट तय किया जाता था। 1 घंटे के लिए 1500 रुपए तय थे, जबकि एक रात के लिए 3500 रुपए। इसके अलावा अगर कोई कस्टमर लड़की को अपने साथ बाहर ले जाना चाहते था तो उसके लिए मोटी रकम अदा करनी पड़ती थी।
गिरोह की सरगना ममता ऐसी लड़कियों की तलाश करती थी जो परिवार या पति से परेशान होकर घर से अलग रह रही हों। वह मजबूर लड़कियों को ही अपना शिकार बनाती थी। नौकरी का झांसा देकर इस धंधे में धकेल देती थी। पकड़ी गई लड़कियां बिहार के कई जिलों के अलावा कोलकाता की रहने वाली बताई जा रही हैं।
बता दें कि रविवार की रात राम कृष्णा नगर थाना पुलिस ने सुभाष नगर रोड नंबर 3 में एक मकान में छापेमारी कर इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।
पुलिस ने जिस मकान में छापेमारी की, उस पर नवल किशोर नाम के एक पुलिस वाले का नेम प्लेट लगा था। पुलिस अब यह जांच करने में जुट गई है कि इस धंधे में पुलिस के किसी अधिकारी का हाथ तो नहीं।
