मुजफ्फरपुर: शहर के हृदयस्थल कल्याणी चौक स्थित ऐतिहासिक श्री महावीर स्वामी मंदिर के नवनिर्माण एवं समग्र जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शुभारंभ हुआ।


इस पावन अवसर पर महापौर निर्मला देवी साहू जी एवं लघु उद्योग भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिव शंकर साहू जी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।


लगभग 100 वर्षों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोए यह मंदिर नगर की आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इसके भव्य नवनिर्माण से क्षेत्र को एक नई आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान मिलेगी।


इस अवसर पर सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
