बांकाः शादी का झां’सा देकर 13 साल की ना’बालिग से रे’प, प्रेगनेंट लड़की को ध’मकी दे रहा आ’रोपी

बिहार के बांका में 13 की नाबालिग लड़की को उसके गांव के ही युवक ने हवस का शिकार बना डाला। नादानी का फायदा उठाकर उसे शादी का झांसा देकर आरोपी बार-बार सात माह से यौन शोषण करता रहा। नादान लड़की जब प्रेगनेंट हो गई तो दवा खिलाकर उसका गर्भतात करा दिया। अब  शादी से इनकार करने पर लड़की कानून की शरण में चली गयी है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

गाजियाबाद: युवती ने ममेरे भाई पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया किया। करीब सात माह तक संबंध बनाने से लड़की प्रेगनेंट हो गई तो लड़के ने विटामिन को गोली बताकर उसे गर्भपात की गोली खिला दी। लड़की और उसकी मां ने जब शादी के लिए दवाब बनाया तो लड़का उन्हें धमकी दे रहा है।

पीड़िता नाबालिग की मां ने बताया कि वह काफी गरीब हैं तथा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ घर में रहती हैं। गांव के ही मो शमीम उर्फ नमी ने उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। शमीम ने एक बार घर में अकेला देख उसके साथ रेप कर दिया और चुप रहने के लिए शादी का वादा किया। उसके बाद शादी के सपने दिखाकर शमीम बार बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा02। जब उनकी पुत्री करीब छह माह की गर्भवती हो गई तब उसने उसे विटामिन की दवा कह कर गर्भपात की दवा खिला दी।

गुरुवार की देर रात अचानक लड़की ने पेट में दर्द होने की शिकायत की। उसकी बेचैनी देख गांव वालों ने एंबुलेंस बुलाया तथा उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। अस्पताल पंहुचते ही लड़की का गर्भपात हो गया। उसी स्थिति में फिर उसे घर लाया गया। घर आने पर लड़के ने शादी करने से इंकार कर दिया तथा इसकी जानकारी किसी और को देने पर उसका वीडियो वायरल कर देने की धमकी देने लगा।

आरोपी ने पहले ही लड़की को धोखा देकर वीडियो बना लिया था।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव पंहुच कर लड़की एवं उसकी मां से पूछताछ की। घर पहुंचकर पीड़िता का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading