नालंदा में 5 क’ट्ठा जमीन के लिए भतीजे ने की चाचा की ह’त्या, सीने में मा’री 5 गो’ली

नालंदा जिले के मानपुर थाना इलाके के मकदुआने गांव में भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बुद्धन यादव (30 वर्ष) के रूप  में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुद्धन यादव  की पत्नी को हिरासत में ले लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

GUNA News: Firing on police who went to catch poachers of blackbuck,  sub-inspector-2 constable died on spot | Guna News : पुलिस पर ताबड़फोड़  फायरिंग, सब इंस्पेक्टर-2 आरक्षक की मौके पर मौत,

परिजनों ने बताया कि बड़े भाई की मौत के बाद बुद्धन ने अपनी भाभी से ही शादी कर लिया। बड़े भाई के हिस्से का एक बीघा जमीन में 5 कट्ठा का हिस्सा बुधन्न को ही मिला था। उस जमीन पर गोतिया के लोगों की नजर थी। उसके हिस्से की जमीन को वह देना नहीं चाहता था। इसी को लेकर 15 साल से सुनील यादव, सूबे कुमार और सौरभ कुमार के बीच विवाद चल रहा था।

शुक्रवार को सुनील यादव की पत्नी और बुद्धन की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा, जिसके बाद सुनील अपने दोनों भाइयों के साथ हथियार और लाठी डंडे लेकर आया और मारपीट करते हुए सुनील ने ताबड़तोड़ 5 गोली उसके सीने में उतार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या की बात बतायी जा रही है।  मौके से सुनील यादव की पत्नी को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading