वाराणसी: ज्ञानवापी फैसले से पहले छावनी में तब्दील हुई काशी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात

वाराणसी : ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी विवाद मामले में वाराणसी की जिला अदालत सोमवार को अपना फैसला सुना सकती है. जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश इस बात पर फैसला सुनाएंगे कि यह वाद सुनने योग्य है या नहीं. फैसले से पहले वाराणसी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. संवेदनशील इलाकों और सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जा रही है. पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने रविवार शाम को ही पूरे शहर में धारा 144 लगा दी थी.

Gyanvapi Case Verdict: ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मामले में फैसले से पहले बढ़ी काशी की सुरक्षा

सोमवार सुबह पूरे कमिश्नरेट एरिया के संवेदनशील डॉमिनेशन के तहत फ्लैग मार्च एवं फुट पेट्रोलिंग किया गया. इतना ही नहीं PRV और QRTs को सेंसेटिव पॉइंट पर लगाया गया है. होटल धर्मशाला और गेस्ट हाउस पर अलर्टनेस बढ़ा दिया गया हैं. सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है, किसी भी तरह के अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश बताया कि न्यायलय के द्वारा आज एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला सुनाए जाने की संभावना है. जिसे देखते हुए शर में धारा 144 लगा दी गई है. मिक्स्ड आबादी वाले इलाकों में ख़ास निगरानी रखी जा रही है. सेक्टर व्यवस्था लागू करते हुए सीनियर अफसरों के साथ बैठक भी की गई है. किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए सावधानी बरती जा रही है.

इस पर आना है फैसला
बता दें कि ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में पिछली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद जिला अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 12 सितंबर की तारीख निर्धारित की है. आज पूरे देश की निगाहें जिला जज के फैसले पर टिकी हुई है. आज आने वाले फैसले के तमाम पहलुओं को लेकर हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन त्रिपाठी ने न्यूज़18 से बातचीत में बताया कि कोर्ट आज 7 रूल 11 को लेकर हो रही सुनवाई में फैसला सुना सकता है. यह फैसला इस बात को निर्धारित करेगा यह वाद सुनने योग्य है या नहीं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.