मुजफ्फरपुर: कानून से बे’खौफ भीड़ ने अधेड़ से चटवाई थूक, बेखबर रही पुलिस

मुजफ्फरपुर. बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच मुजफ्फरपुर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साइकिल चोरी के आरोप में एक अधेड़ व्यक्ति की जमकर पिटाई की गई है. उसके कपड़े भी फाड़ दिया गए, साथ ही उससे जबरन थूक भी चटवायी गयी. चोरी के आरोप में पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

साइकिल चोरी के आरोप में मुजफ्फरपुर में भीड़ ने अधेड़ को पीटा और थूक चटवाई.

वीडियो मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरो माइल का बताया जा रहा है. इस मामले में बताया जा रहा है कि एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर साइकिल चोरी करने के प्रयास का आरोप था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसके साथ ही लोगों ने कानून को ताक कर रखकर उससे जबरन थूक चटवायी. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं मुजफ्फरपुर न्यूज़ नहीं करता है.

इस बारे में जब नजदीकी थाने से पूछताछ की गई तब थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है. अहियापुर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात की जानकारी होने से मना करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों ने ऐसी कोई सूचना नही दी है. वैसे जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.