वैशाली रे’प वीडियो: पी’ड़िता बोली- तीन महीने से पीछा कर रहे थे, बारी-बारी सबने ज’बरदस्ती की

बिहार के वैशाली जिले में नाबालिग लड़की के साथ जबरन उठाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में नामजद एवं अज्ञात आरोपियों में से पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराया है।

Delhi 14 Year Old Girl Murdered After Gang Rape, 1 Accused Arrested | Delhi Crime News: दिल्ली में 14 साल की एक लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या, दरिंदों ने बोरी में

दर्ज बयान में पीड़िता ने बताया है कि अपने घर से वह स्कूल के लिए निकली थी। कुछ  दूर जाने के बाद वहां पहले से इंतजार कर रहे उसी के गांव के एक लड़के ने हथियार दिखाकर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। थोड़ी दूर में एक और लड़का आ गया। उन्होंने शोर मचाने पर मारने की धमकी दी। इसके बाद कुछ दूर एक जंगल में ले गए और मेरे साथ गलत व्यवहार करने लगे। इस बीच वहां छह-सात लड़के वहां और पहुंच गए। वे लड़के भी मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगे और वीडियो बनाने लगे। पीड़िता ने शोर करना चाहा तो उन लड़कों ने उसके मुंह को कपड़े से बांध दिया। सभी ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर एसपी की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस वारदात में आठ अपराधी शामिल थे। छोटू कुमार, अभय कुमार, अभिनन्दन कुमार, कुणाल कुमार, धीरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया।

पुलिस का दावा है कि अभी भी एक आरोपी फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। पांचों गिरफ्तार आरोपी अपने विभिन्न ठिकानों पर छिपे थे, लेकिन जंदाहा पुलिस ने पूरी तत्परता दिखाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर सभी पांचों ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना को स्वीकार किया। बीते गुरुवार को सभी आरोपियों ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के पश्चात किसी व्यक्ति के द्वारा लड़की को उठाए गए स्थान पर छोड़ दिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading