प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भगवान की तरह पूजते:83 वर्षीय ये शख्स, जानें भक्ति की खास वजह….

बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय जिले के मंझौल में एक नाई अपनी केस काटने दुकान से परिवार का भरण पोषण तो कर रहा है. लेकिन खुद का इलाज कराने में अक्षम है. शख्स का कहना है कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी सुदृढ़ नहीं की आम लोग भी इलाज करा सकें. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान भारत योजना का लाभ इनके लिए वरदान साबित हो रहा है. शख्स का कहना है कि आज मैं स्वस्थ्य हूं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई आयुष्मान भारत योजना के कारण ही हूं. योजना के जरिए मेरा कई बार इलाज हुआ है, जिससे वह स्वस्थ हूं. यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पिछले तीन-चार सालों से उनकी पूजा कर रहा हूं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भगवान मानते हैं 83 वर्षीय ये शख्स, करते हैं पूजा, जानें- भक्ति की खास वजह - narendra modi bhakt 83 year old ramcharitra why considers as god ...

बेगूसराय के नाई कर रहे प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना
बेगूसराय मंझौल के रहने वाले 83 वर्षीय नाई रामचरित्र ठाकुर ने बताया जब से वो आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित हुए हैं. तबसे से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनकी पूजा अर्चना करते हुए उनके लंबी आयु की मंगल कामना करते हैं. उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो तक नहीं है. वह एक पुस्तक में छपी प्रधानमंत्री की तस्वीरों को सहेजकर रखें हुए हैं और उनकी पूजा कर रहे हैं .

आयुष्मान भारत कार्ड ने बचाया 2 लाख रुपया
रामचरित्र ठाकुर ने बताया आंख का इलाज छपरा के अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में कराया. जहां सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि भी मिले और इन्हें आयुष्मान भारत का कार्ड होने के कारण ही फीस भी नहीं देनी पड़ी. इन्होंने बताया परिवार के तीन चार सदस्यों को इस योजना का लाभ मिला और 2 लाख रुपये की बचत हुई. इतना ही नहीं अन्य बीमारियों में भी इस कार्ड का उपयोग किया है. परिवार के अन्य लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा है. इसलिए नरेन्द्र मोदी मेरे लिए भगवान की तरह हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading