नाबालिग ने दुकानदार पर तान दिया क’ट्टा, दो युवकों ने सूझबूझ किशोर को किशोर को प’कड़ा

पटना। राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में ऐसी घ’टना हुई कि ह’ड़कंप मच गया। हालांकि, दो युवकों से अपनी सूझबूझ व बहादुरी का परिचय देकर पुलिस को इसकी सूचना दी।

पटना में मोबाइल दुकानदार पर किशोर ने तान दिया कट्टा। सांकेतिक तस्‍वीरदरअसल मोबाइल खरीदने के बाद पैसे मांगने पर एक किशोर ने दुकानदार पर कट्टा तान दिया। किशोर ने बताया कि वह आतंक गैंग का मेंबर है। ठीक समय पर दो युवकों ने पीछे से किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि रामविलास चौक पर मोबाइल दुकान में दुकानदार के अलावा कोई नहीं था। तभी करीब 14 वर्ष की उम्र का एक किशोर वहां पहुंचा। दुकानदार से कहा मोबाइल दिखाइए।

दुकानदार उसे मोबाइल दिखाने लगे। नाबालिग ने एक मोबाइल पसंद किया। इसके बाद वह उसे लेकर चलता बना। उसकी हरकत से दुकानदार हैरान रह गए। लड़के को कहा कि पैसे दो तब मोबाइल मिलेगा।

इस पर उस किशोर ने कमर से कट्टा निकाल लिया। उसने दुकानदार पर कट्टा तानते हुए धमकाना शुरू कर दिया। इससे दुकानदार भी सहम गए।

तभी पीछे से दो युवक पहुंचे। उनलोगों ने कट्टा ताने लड़को को पकड़ लिया। उसके हाथ से कट्टा छीन लिया। उसमें गोली नहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading