वैशाली:बिहार के वैशाली में सामूहिक दुष्कर्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो युवक एक महिला से दरिंदगी कर रहे हैं. वायरल करने वाले बदमाशों ने वीडियो को पीड़िता के पति और गांव वालों को भी भेज दिया है. ऐसे में पीड़िता एसपी कार्यालय न्याय की गुहार लगाते पहुंच गयी. एसपी ने मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. ये मामला जंदाहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है.








