गोपालगंज:बिहार के गोपालगंज में बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी. आक्रोशित लोगों ने चोर की लात, घूसों और बेल्ट से पिटाई कर दी. घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के घोष मोड़ के पास की है. जहां लोगों ने बाइक चोर को चोरी करते हुए पकड़ लिया. लोगों ने चोर की पिटाई करते हुए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे पुलिस ने हवाले कर दिया।






