सुपौल: बिहार के सुपौल में शराबी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है. पत्नी का कसूर इतना था कि उसने अपने पति को शराब और नशीली पदार्थ बेचने से रोका था. साथ ही उसने इस बात की शिकायत पुलिस से करने की धमकी दी थी. घटना का चलते ही पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है. घटना सुपौल के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 05 की बताई जा रही है. पुलिस देवारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.






