मुजफ्फरपुर। स्वच्छता रैकिंग में मुजफ्फरपुर ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। शनिवार को घोषित स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 का परिणाम घोषित हो गया है।
एक लाख से दस लाख आबादी वाले 382 शहरों में मुजफ्फरपुर को 247वां स्थान मिला है। यह पिछले छह वर्षों में सर्वश्रेष्ठ है। पिछले साल शहर 250वें स्थान पर था। वहीं 2020 में 299 वें, 2019 में 387वें, 2018 में 348वें एवं 2017 में 304 वें स्थान पर शहर था।
वहीं तीन स्मार्ट सिटी में मुजफ्फरपुर पहले स्थान पर है। जबकि बिहारशरीफ को 255वां एवं भागलपुर 365वां स्थान मिला है। राज्य के एक से दस लाख तक की आबादी वाले बिहार के 25 शहरों में मुजफ्फरपुर चौथे स्थान पर है।
मुजफ्फरपुर से आगे पहले स्थान गया, दूसरे स्थान पर बेतिया एवं तीसरे स्थान पर छपरा है। अबतक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसका श्रेय पूर्व नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय को दिया है जिन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाया था।




