दरभंगा: बिहार के दरभंगा में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक डांस प्रोग्राम में नशे में धुत दारोगा जी का लड़खड़ाते हुए नाच की तारीफ करते वीडियो सामने आया है. वीडियो रैयाम के मोहनपुर गांव में आयोजित डांस प्रोग्राम का है. यहां शराब के नशे में दारोगा नाच की तारीफ करते नजर आए हैं. वीडियो में वह बोल रहे हैं कि एक नंबर नाच था. आज दारू का पैसा सध गया. दारोगा की पहचान उमेश कुमार के रूप में की गई है. वह इतने नशे में थे कि उनसे अपनी कुर्सी से उठा भी नहीं जा रहा था. उन्हें एक व्यक्ति ने हाथ पकड़कर उठाया.
![]()





