पश्चिमी चंपारण: बिहार के बेतिया में तीन घरों में आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल है. योगापट्टी के नन्हकार गांव में देर रात आग लगने से तीन घर जलकर खाक हो गए है. जिसमें एक मवेशी की झुलसने से मौत हो गई है. इस अगलगी में एक महिला भी घायल हो गई है. बताया जा रहा है कि आग लग जाने से लाखों की संपति का नुकसान हुआ है.





