मेला जा रहे पोते को देने के लिए पाइप में रखे पैसे निकाल रहा था दादा, सांप काटने से गई जा’न

बगहा: बिहार के बगहा में सांप काटने से व्यक्ति की मौत हो गई है. घटना प्रखंड 1 के बांसगांव की है जहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति चंद्रिका साहनी ने लोहे के पाइप में पैसा रखा था. बुजुर्ग पोते के मेला देखने की जिद्द पर जब लोहे के पाइप में रखे अपने पैसे निकालने गया तभी पहले से उस पाइप में बैठे सांप ने उसे डंक मार दिया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

Thumbnail imageपोते की जिद ने ली दादा की जान

बगहा में दशहरा मेला जाने के लिए पोते द्वारा पैसे मांगने की जिद वृद्ध दादा को भारी पड़ गई. दरअसल बुजुर्ग व्यक्ति ने घरवालों से छिपा कर लोहे के एक पाइप के अंदर पैसा रखा था. इसी बीच पोता अपने दादा से मेला जाने के लिए पैसे की जिद्द करने लगा. जब दादा ने पाइप में हाथ डालकर पैसा निकालना चाहा तभी अंदर बैठे जहरीले सांप ने उसे डंस लिया.

पानी की वजह से आया सांप

सांप के काटने के बाद परिजन आस-पास के गांव में झाड़-फूंक कराने लगे. जिसके चक्कर में स्थिति धीरे-धीरे नाजुक हो गई और शख्स की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. आसपास पानी रहने के कारण सांप घर में आ गया था. जिसके बाद झाड़-फुक कराया गया, लेकिन जब स्थिति नाजुक होने लगी तो अस्पताल पहुंचाया गया तब तक मौत हो चुकी थी. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading