नवादा: बिहार के नवादा में असामाजिक तत्त्वों ने मेला घूम रहे जदयू नेता के दो बेटों को चाकू मारकर घायल कर दिया है. नवादा में इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. जदयू के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह चंद्रवंशी के पुत्र गौतम सिंह और कुणाल सिंह को प्रसाद बीघा मोहल्ले में बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया. दोनों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जदयू नेता के बेटे ने दिया बयान
बता दें कि, घायल अवस्था में भी जदयू नेता के बेटे ने पुलिस को आपबिती बताई है. जिसके बाद आवेदन के आधार पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है. वहीं दुर्गा पूजा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. लेकिन इसके बावजूद बदमाशों के द्वारा घटना को अंजाम देकर फरार होने का मामला सामने आया है.





