बगहाः बिहार के बगहा में आतंक के पर्याय बन चुके 9 लोगों के हत्यारे बाघ को एसटीएफ की टीम ने घेर लिया है. गोवर्धन थाना इलाके के बलुआ गांव में बाघ को एक गन्ने के खेत में वन विभाग और पुलिस टीम पकड़ने की कोशिश में जुटी है, बाघ को कब्जे में लेने के लिए यहां जाल बिछाया जा रहा है. इस वक्त खेत के बाहर 8 शार्प शूटर, 4 बिहार पुलिस के ट्रेंड जवानों के साथ पटना से आए 4 STF के शूटर तैनात हैं.

इस खेत को वन विभाग के करीब 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने घेर रखा है. हर 50 मीटर पर 10 वन विभाग के कर्मचारी तैनात हैं. 80 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं, जो ग्रामीणों को आने से रोक रहे हैं. हालांकि खेत में कुछ ग्रामीण भी नजर आ रहे हैं, जो बाघ को पकड़ने की पूरी प्रक्रिया में शामिल हैं.





