2 हफ्ते पहले अंतर्धार्मिक विवाह करने वाली लड़की की ह’त्या, पति और मां समेत 3 लोग गि’रफ्तार

मधुबनी: बिहार के मधुबनी में प्रेम प्रसंग में नवविवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. करीब 2 सप्ताह पूर्व लड़की ने एक दूसरे धर्म के लड़के से प्रेम विवाह किया था. जिसके बाद 2 सप्ताह से लड़की अपने ससुराल रहिका थाना क्षेत्र के सौराट में रह रही थी. घटना रहिका थाना क्षेत्र की है.

Thumbnail image

तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

मामले में पुलिस ने पति रोहित पासवान सहित मृतका की मां और भाई को भी गिरफ्तार किया है. मृतका ने लड़के से प्रेम विवाह किया था. वह रहिका गांव की रहने वाली थी और लड़का सौराठ गांव से था, दोनों अलग धर्म के थे. सूत्रों की मानें तो लड़की की मां उसे लेने के लिए उसके ससुराल पहुंची थी. वह लड़की को अपने साथ ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में कहीं उसने अपनी बेटी की हत्या कर शव को दफना दिया. पहले मामले को दबाने की कोशिश की गई लेकिन देर शाम मामला उजागर हो गया है.

मृतका का शव नहीं हुआ बरामद

घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही उसने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. अभी तक पुलिस शव बरामद नहीं कर पाई है, वहीं पुलिस के पहुंचते ही टोले के सभी लोग घर के दरवाजे बंद कर फरार हो गए. दो गुटों में प्रेम विवाह में हुई हत्या को लेकर काफी तनाव बना हुआ है, पुलिस की ओर से गांव में कैंप लगाए जा रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.