नीतीश कुमार ने सैफई में मुलायम सिंह यादव काे दी श्रद्धांजलि, अखिलेश यादव से मुलाकात कर दिया सांत्वना

पटनाःबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रखर समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने आज बुधवार काे सैफई पहुंचे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया. मुख्यमंत्री के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी और मंत्री संजय झा भी मौजूद थे.

Thumbnail imageमुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक

10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था. बिहार सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की थी. 10 अक्टूबर को ही राजकीय शोक थी. 11 अक्टूबर को मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उसमें शामिल हुए थे.सीएम 11 अक्टूबर को उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे.

22 अगस्त से अस्पताल में थे भर्ती

जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था. एक अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. मेदांता के डॉक्टरों का पैनल मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहा था. मुलायम सिंह के निधन के बाद अखिलेश यादव मेदांता से पिता का पार्थिव शरीर लेकर सैफई पहुंचे थे. मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से मेदांता से सैफई के लिए ले जाया गया था. यमुना एक्सप्रेस-वे से आगरा और फिर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से पार्थिव शरीर सैफई लाया गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading