मुजफ्फरपुर : इस बार दीपावली और छठ पर सु’रक्षा के पु’ख्ता इं’तजाम होंगे। इसके लिए जिले के थानेदारों को निर्देश दिया गया है। पुलिस कार्यालय में मासिक क्राइम समीक्षा बैठक में एसएसपी जयंतकांत ने कहा कि दीपावली व छठ पर्व पर बाजार में लोगों की भी’ड़ बढ़ेगी।
इस दौरान अपराधी आम लोगों के साथ-साथ व्यवसायियों को भी टा’रगेट कर सकते है। जिले में जितने भी चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, वहां पुलिस की मु’स्तैदी बढ़ा दी जाए।
चेकिंग प्वाइंट पर सिर्फ पुलिस पदाधिकारी ही मोबाइल का इस्तेमाल करेंगे। यदि कोई सिपाही मोबाइल का इस्तेमाल करते पकड़ा जाता है, तो उनके खि’लाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने थानेदारों से कहा है कि अपने-अपने थाना क्षेत्र के आभूषण मंडियों की सुरक्षा बढ़ा दी जाए।
अगर कोई पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी के दौरान लापरवाही करते दिखाई दें, तो उनके ऊपर भी कार्रवाई करने की बात कही गई है।




