सीतामढ़ीः बिहार के सीतामढ़ी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जिले में महिलाओं के साथ उत्पीड़न का मामला लगातार सामने आ रहा है. ताजा मामला नबालिग लड़की से यौन शोषण का है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 15 सितंबर को घर में अकेला देख स्थानीय मुखिया पुत्र ने दुष्कर्म किया. घटना के वक्त पीड़िता की मां बाजार गई थी. जब वह घर लौटी तो अपनी बेटी को रोते देख कारण पूछा. इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के पिता सह मुखिया से इसकी शिकायत की. पीड़िता की मां को अगले दिन सुबह पीड़िता को साथ में लेकर आने को कहा. जब अगले दिन पीड़िता की मां अपनी बेटी के साथ आरोपी के घर पहुंची तो काफी पूछताछ के बाद दोनों के साथ मारपीट कर भगा दिया.
![]()





