मुजफ्फरपुर में बच्चा समेत घर से अ’गवा महिला का लोकेशन मिला गुजरात

मुजफ्फरपुर: सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज मुहल्ले में रहने वाले एक निजी अस्पताल कर्मी की पत्नी व बेटे का अपहरण करने का मामला सामने आया है। खोजबीन में पता नहीं चलने पर पति चंदन कुमार ने सदर थाने में अपहरण की प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिए गए आवेदन में कहा कि वैशाली जिले के मूल निवासी चंदन शहर के एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। बीबीगंज में उसका डेरा है। पांच अक्टूबर को उनकी पत्नी व दो वर्ष का बेटा बाजार गए थे। इसके बाद वे दोनों घर नहीं लौटे। इस बीच उनके रिश्तेदार जब घर पर आए तो दरवाजा खुला व किसी को नहीं देख हैरान हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी चंदन को दी। सूचना पर वे अस्पताल से घर लौटे।

Father kidnapped his own son ambala Punjab | पिता ने अपने ही बेटे का किया  अपहरण, इमोशनल कर देने वाला है कारण | Hindi News, देशछानबीन में पता चला कि घर में रखे गए एक लाख रुपये व जेवर भी नहीं है। इसके बाद वह परेशान हो गए। महिला के मोबाइल पर काल किया तो बंद बता रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू की। इसमें महिला का लोकेशन गुजरात में है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला खुद से घर से निकल गई है। बहरहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर महिला व बच्चे की सकुशल बरामदगी की कवायद में जुटी है। इधर, घटना को लेकर महिला के स्वजन चिंतित हैं। पुलिस का कहना है कि दूसरे प्रदेश में लोकेशन मिला है। इसके लिए आइजी से अनुमति लेकर टीम यहां से रवाना होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading