पश्चिम चंपारण: नवलपुर थाना क्षेत्र के ढ़ढ़वा भवानीपुर गांव के पुरब सरेह भुनेश्वर तिवारी के बगीचा में एक पंद्रह वर्षीय किशोर का शव आम के बगीचा में आम के पेड़ से लटका मिला। जानकारी मिलते ही शव को देखने ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी नवलपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में भेज दिया।
शव की पहचान नवलपुर गांव निवासी मनेजर चौधरी के पंद्रह वर्षीय पुत्र गोलु कुमार के रूप में हुई हैं। मृतक के परिजनों ने कर बताया कि गोलू कुमार सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों के शव बगीचे में होने की बात कही। मृतक गोलू कुमार की दो बहनें हैं। छह भाईयों में सबसे छोटा भाई था। प्रभारी थानाध्यक्ष कफील अजहर ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की हर बिंदू पर जांच की जा रही है। परिजनों के द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि इस घटना को लेकर गांव में तरह- तरह की चर्चा हो रही है। कोई परिवारिक कलह बता रहा है तो कोई किशोर के विक्षिप्त होने की बात कह रहा है।





