बगहा : पठखौली ओपी के कैलाशनगर में नरैनापुर घाट के पास गंडक नदी में एक नाव पलटने से उस पर सवार आठ लोग पानी में डूबने लगे। यह देख नाविकों व स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया। शनिवार की सुबह एक छोटी नाव पर सवार होकर सभी लोग गंडक नदी के पास कर खेती बारी करने जा रहे थे।
नदी में तेज बहाव होने के कारण नाव पास के पुराने पुल के पाया से टकरा कर डूब गई। जिसे देख स्थानीय गोताखोरों एवं नाविकों के सहायता से पानी में बह रहे सभी लोगों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। नाव पर कैलाश नगर वार्ड संख्या चार के आठ लोग नाव पर सवार होकर खेती बारी के लिए जा रहे थे । इसी दौरान गंडक नदी की तेज धारा के कारण नाव नदी में स्थित रेलवे के पुरानी पाया से ना जा टकराई ।
नाव पलटने की सूचना मिलने के बाद बगहा दो राजस्व पदाधिकारी दीपक कुमार व पठखौली ओपी प्रभारी लाल बाबू प्रसाद यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। ओपी प्रभारी ने बताया कि नाव पर कुल आठ लोग सवार थे। जिन्हें स्थानीय गोताखोरों के द्वारा सुरक्षित बचा लिया है। नाव ललन यादव की थी। निबंधित थी कि नहीं इसकी जांच की जा रही है।




